बाँके बिहारी की देख छटा भजन, कृष्णा भजन


बाँके बिहारी की देख छटा देख छटा
मेरो मन हो गया लटा पटा....2
हे लटा पटा हे लटा पटा....2


कब से खोजू बनवारी को,बनवारी को गिरधारी को
कोई बता दे उसका पता मेरो मन हो गया लटा पटा
बाँके बिहारी की देख छटा मेरो मन हो गया लटा पटा....2

मोर मुकुट श्यामल तन धारी, कर मुरली अधरन सजी प्यारी
कमर में बाँधे पीला पटा मेरो मन हो गया लटा पटा
बाँके बिहारी की देख छटा मेरो मन हो गया लटा पटा....2

पनिया भरन यमुना तट आई, बीच में मिल कृष्ण कन्हाई
फोड़ दियो पानी का घटा मेरो मन हो गया लटा पटा
बाँके बिहारी की देख छटा मेरो मन हो गया लटा पटा....2

 मिलते हैं उसे बांके बिहारी, बांके बिहारी सनेह बिहारी
राधे राधे जिसने रटा मेरो मन हो गया लटा पटा
बाँके बिहारी की देख छटा मेरो मन हो गया लटा पटा....2

बाँके बिहारी की देख छटा देख छटा
मेरो मन हो गया लटा पटा....2
हे लटा पटा हे लटा पटा....2

Comments

Popular posts from this blog

{TOP} 10 Passion quotes in hindi and english

All Time Favorite Status In Hindi